{"_id":"688b4d2a9f3fa703d101aab7","slug":"mayawati-said-it-is-expected-that-central-govt-will-live-up-to-its-assurance-regarding-us-tariff-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'अपने आश्वासन पर खरी उतरे सरकार...', अमेरिकी टैरिफ को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'अपने आश्वासन पर खरी उतरे सरकार...', अमेरिकी टैरिफ को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार पर कसा तंज
Thu, 31 Jul 2025 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 04:32 PM IST
सार
अमेरिकी टैरिफ को लेकर मायावती ने केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार अपने आश्वासन पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी टैरिफ को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उम्मीद है कि अमेरिकी टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार अपने आश्वासन पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने की घोषणा की गई है। इस नई चुनौती को केंद्र सरकार अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं होने देगी।
विज्ञापन
इसको लेकर देश को दिए गए इस आश्वासन पर कि 'किसान, छोटे व मंझोले उद्योग और राष्ट्रहित से कोई समझौता नहीं करेगी', इस पर खरी उतरकर दिखाएगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत गरीबों और मेहनतकश लोगों का देश है। हर हाथ को काम देने के साथ देश को आगे बढ़ाने की नीति बनाकर उस पर सही से अमल होना चाहिए।
विज्ञापन
’मित्र’ देश बताने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारतीय आयात पर कल दिनांक 1 अगस्त से 25 प्रतिशत शुल्क तथा रूस से तेल आयात करने पर पेनाल्टी लगाने की भी नई उभरी चुनौती को केन्द्र सरकार इसे अवसर एवं आत्मनिर्भरता में बदलकर देश की अर्थव्यवस्था को प्रभावित नहीं…
— Mayawati (@Mayawati) July 31, 2025