{"_id":"5d8e637a8ebc3e016d63143d","slug":"mayawati-said-bjp-again-won-election-by-rigging-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं, भाजपा ने फिर ईवीएम में धांधली कराके जीता चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं, भाजपा ने फिर ईवीएम में धांधली कराके जीता चुनाव
Sat, 28 Sep 2019 01:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में विधानसभा के उपचुनाव में बसपा को करारी हार के लिए पार्टी सुप्रीमो मायावती ने फिर से ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि भाजपा ने ईवीएम में धांधली करके फिर से चुनाव परिणाम को प्रभावित कर अपने पक्ष में किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण भाजपा के अधिकांश वोटर तो घर से निकले ही नहीं थे। ऐसे में भाजपा की जीत यह साबित करती है कि ईवीएम में गड़बड़ी के सहारे यह सफलता प्राप्त की गई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर भाजपा की नियत में खोट नहीं है तो सभी सीटों पर एक साथ उप चुनान क्यों नहीं कराया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील किया है कि हमीरपुर के चुनाव परिणाम से हताश न हो, बल्कि अगले महीने होने वाले अन्य विस उपचुनाव की तैयरियों में और अधिक जोश से जुट जाएं। ताकि भाजपा की साजिशों को नाकाम किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईवीएम पर भी पैनी नजर रखने को कहा है।
विज्ञापन