फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati said, bharat bandh protest was successful

भारत बंद सफल होने से डर गई है BJP, दलितों-आदिवासियों को कुचल रही सरकार : मायावती

Sun, 08 Apr 2018 12:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Apr 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
mayawati said, bharat bandh protest was successful
Mayawati
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि दलित उत्पीड़न को लेकर किया गया भारत बंद आंदोलन सफल रहा और इससे भाजपा में भय पैदा हो गया है।
विज्ञापन


रविवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर मायावती ने कहा कि आंदोलन से डरी भाजपा ने दलितों का उत्पीड़न शुरू कर दिया है। भाजपा शासित राज्यों में प्रशासनिक अफसर दलित परिवारों को गिरफ्तार कर रहे हैं।

मायावती ने भाजपा के दलित सासंदों पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि देश के स्वाभिमानी दलित समाज के लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सासंदों को माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन


मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि देश में इमरजेंसी से बदतर हालात हैं। बीजेपी आग से खेल रही है। अगर बसपा की सरकार बनी तो दलितों के खिलाफ किए गए केस वापस लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार दलितों के साथ न्याय नहीं कर रही है। हमारी सरकार बनी तो हम देश से भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।

गौरतलब है कि दलितों व आदिवासियों के उत्पीड़न पर सीधे गिरफ्तारी और केस दर्ज होने पर रोक लगाने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में दो अप्रैल को दलित संगठनों ने भारत बंद किया था। इश दौरान यूपी समेत कई राज्यों में हिंसा के भी कई मामले सामने आए थे।


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed