{"_id":"61f01ed69ba46212276f5886","slug":"mayawati-s-election-start-public-meeting-in-agra-on-february-2-preparations-for-the-meeting-with-five-hundred-workers-at-present-if-the-ban-is-lifted-there-will-be-a-big-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती का चुनावी आगाज : दो फरवरी को आगरा में जनसभा, फिलहाल पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती का चुनावी आगाज : दो फरवरी को आगरा में जनसभा, फिलहाल पांच सौ कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी
Tue, 25 Jan 2022 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 25 Jan 2022 09:37 PM IST
सार
चुनावी समर में यह सवाल बार-बार उठ रहा था कि बसपा सुप्रीमो जनता के बीच जाकर लोगों से कब मुखातिब होंगी। हालांकि मायावती ने नौ अक्तूबर को कांशीराम पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में विशाल रैली को संबोधित किया था पर विशुद्घ रूप से चुनावी रण में हुंकार नहीं भरी थीं।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी सभाओं के जरिए चुनावी मैदान में उतरने का एलान कर दिया है। दो फरवरी को मायावती आगरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। हालांकि स्थान के बारे में अभी विधिवत घोषणा नहीं की गई है। पर, बताया जा रहा है कि कोठी मीना बाजार मैदान में यह जनसभा होगी।
विज्ञापन
चुनावी समर में यह सवाल बार-बार उठ रहा था कि बसपा सुप्रीमो जनता के बीच जाकर लोगों से कब मुखातिब होंगी। हालांकि मायावती ने नौ अक्तूबर को कांशीराम पुण्यतिथि के अवसर पर लखनऊ में विशाल रैली को संबोधित किया था पर विशुद्घ रूप से चुनावी रण में हुंकार नहीं भरी थीं। अब उन्होंने इसके लिए मैदान में उतरने एलान कर दिया है। पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने ट्वीट कर बताया कि मायावती दो फरवरी को आगरा में जनसभा को संबोधित करेंगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
फिलहाल पांच सौ की तैयारी, छूट मिली तो बड़ी रैली
चुनाव आयोग ने अधिकतम पांच सौ लोगों की जनसभा करने की छूट दी है। ऐसे में पांच सौ लोगों की रैली की ही तैयारी की जा रही है। 31 जनवरी केबाद आयोग फिर से इसकी समीक्षा करेगा। बसपा पदाधिकारियों का कहना है कि यदि बड़ी रैली की छूट मिल गई तो बड़ी रैली होगी। नहीं तो कोविड नियमों का पालन करते हुए पांच सौ लोगों की ही रैली होगी।
विज्ञापन
लाइव दिखाया जाएगा
मायावती की इस जनसभा को सोशल मीडिया पर लाइव दिखाया जाएगा। यू ट्यूब, फेसबुक के अलावा अन्य प्लेटफार्म पर इसका लाइव होगा। बसपा इसके लिए तगड़ी तैयारी कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सभा का लाइव देख सकें।