फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati review meeting

मायावती की समीक्षा में कटा त्रिभुवन दत्त का टिकट

Sun, 10 Nov 2013 11:30 PM IST
महेंद्र तिवारी/लखनऊ
महेंद्र तिवारी/लखनऊ Updated Sun, 10 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
mayawati review meeting

बसपा अध्यक्ष मायावती की समीक्षा की गाज बहराइच के लोकसभा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त पर गिरी।

विज्ञापन


मायावती ने उनका टिकट काट कर गोरखपुर जिले के बासगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक डा. विजय कुमार को बहराइच से आजमाने का फैसला किया है।

यहां पार्टी को दूसरी बार प्रत्याशी बदलना पड़ा है। इसके अलावा पूर्वांचल के कोआर्डिनेटरों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। राज्यसभा सदस्य जुगुल किशोर का कद काफी बढ़ गया है।

मायावती ने रविवार को पार्टी के कोआर्डिनेटरों से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर किए गए काम की विस्तार से जानकारी ली।

इसके अलावा लोकसभा क्षेत्रवार चुनाव तैयारी व प्रत्याशियों की सक्रियता को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बैठक में कई महत्वपूर्ण बदलावों की घोषणा की।
विज्ञापन


पढ़ें-'किसने रोका है, हजार दलित लीडर पैदा करें राहुल'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बहराइच से लोकसभा प्रत्याशी त्रिभुवन दत्त का टिकट काटने और बासगांव के विधायक डा. विजय कुमार को उनके स्थान पर प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया।

पार्टी ने बहराइच से सबसे पहले गोंडा जिले से विधायक रह चुके रमेश कुमार गौतम को प्रत्याशी बनाया था। लेकिन उनके खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया तो उन्हें जेल जाने की नौबत आ गई थी।

पार्टी ने इस घटनाक्रम के बाद उनका टिकट काटकर त्रिभुवन दत्त को प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। त्रिभुवन दत्त अंबेडकरनगर से सांसद रह चुके हैं और पार्टी कॉडर के महत्वपूर्ण कार्यकर्ता माने जाते हैं।

मगर इस बीच वह काफी निष्क्रिय नजर आ रहे थे। बताया जाता है कि उन्होंने शनिवार को बसपा सुप्रीमो से मुलाकात भी की थी।

रविवार को कोआर्डिनेटरों से फीडबैक लेने के बाद मायावती ने इस बदलाव को लेकर फैसला सुना दिया। अब दत्त को यूपी के बाहर झारखंड प्रदेश में बतौर कोआर्डिनेटर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा गोरखपुर जोन के कोआर्डिनेटर सुधीर कुमार को इस पद से हटा दिया गया है। वह गोरखपुर मंडल का काम देख रहे थे।

बताया जाता है कि संगठन के कार्यों की गलत रिपोर्टिंग पकड़े जाने पर उन्हें हटाने का फैसला किया गया। एक अन्य बदलाव पूर्वांचल के जोनल कोआर्डिनेटरों के कार्यक्षेत्र में किया गया।


संगठन में अब तक गोरखपुर, आजमगढ़ और इलाहाबाद मंडल का एक जोन होता था जिसके जोनल कोआर्डिनेटर विजय प्रताप थे। अब विजय प्रताप के कार्यक्षेत्र से गोरखपुर को हटा लिया गया है।

पढ़ें- भाजपा में आधे से ज्यादा विधायक अपराधी!

वह केवल आजमगढ़ व इलाहाबाद मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर होंगे। समझा जाता है कि सुधीर कुमार की गतिविधियों पर अंकुश न लगा पाने की वजह से उनके कार्यक्षेत्र में कटौती की गई है।

दूसरी ओर गोरखपुर मंडल को फैजाबाद जोन से जोड़ दिया गया है। फैजाबाद जोन में फैजाबाद के अलावा अब तक देवीपाटन व बस्ती मंडल आते थे।

अब गोरखपुर मंडल भी इसी का हिस्सा होगा। इस तरह फैजाबाद के जोनल कोआर्डिनेटर जुगुल किशोर का कद बढ़ाते हुए संगठन में उनका कार्यक्षेत्र बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed