{"_id":"5831b7384f1c1bba06b398df","slug":"mayawati-reaction-on-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंदौर पटना ट्रेन हादसे की उच्चस्तरीय जांच हो: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर पटना ट्रेन हादसे की उच्चस्तरीय जांच हो: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने इंदौर-पटना ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रेल हादसा काफी बड़ा व दर्दनाक है। ऐसे में सरकार घायलों व मृतकों के परिजनों की उचित आर्थिक सहायता देकर मदद करे।
विज्ञापन
मायावती ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की बात कही।
हादसे के बाद रविवार शाम रेलमंत्री सुरेश प्रभु कानपुर आए और उन्होंने कहा कि इस समय पीड़ितों की मदद करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जो कि अभी सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा उन्होंने हादसे के कारणों पर कुछ भी नहीं कहा।
विज्ञापन
वहीं, यूपी सरकार ने भी अपने प्रशासन को हादसा पीड़ितों की मदद के लिए तैनात कर दिया है।