{"_id":"59ac222f4f1c1b1b278b506f","slug":"mayawati-reaction-on-central-cabinet-reshuffle","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं से ज्यादा अफसरों पर भरोसा मोदी सरकार की नई नाटकबाजी: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं से ज्यादा अफसरों पर भरोसा मोदी सरकार की नई नाटकबाजी: मायावती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 03 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की ज्वलंत समस्याओं से ध्यान बंटाने के लिए मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है।
विज्ञापन
एक बयान में मायावती ने कहा है कि प्रधानमंत्री गरीबी, बेरोजगारी, गंगा की सफाई सहित देश की करोड़ों जनता से किए चुनावी वादों को पूरा करने में बुरी तरह से विफल रहे हैं। सरकार की गरीब विरोधी आर्थिक नीतियों से लोग निराश हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों से ज्यादा रिटायर अफसरशाहों पर भरोसा नई नाटकबाजी की कोशिश है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट फेरबदल में चार पूर्व अफसरों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
मायावती ने कहा, यह फेरबदल भाजपा में जारी उस भारी तनाव व गिरावट को भी दर्शाता है, जो एनडीए गठबंधन में जारी तनाव व बिखराव से जारी है।