फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati press conference in mall avenue lucknow

मायावती ने बताया, वह और उनकी पार्टी अखिलेश को क्यों कहती हैं ‘बबुआ’

Mon, 06 Mar 2017 06:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Mar 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
mayawati press conference in mall avenue lucknow
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को बसपा कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुलायम स‌िंह और उनके बेटे अख‌िलेश पर जमकर हमला क‌िया। उन्होंने कहा, आजादी के बाद पहली बार क‌िसी प्रधानमंत्री ने इतनी नौटंकी की होगी वहीं ये भी बताया क‌ि वह और उनकी पार्टी के लोग अख‌िलेश को बबुआ क्यों कहने लगे। मायावती लखनऊ में आयोज‌ित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रही थीं।
विज्ञापन

 

भाषण की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा, आज सातवें चरण का प्रचार कुछ समय बाद बंद हो जाएगा। अभी तक ज‌िन छह चरणों का मतदान हो चुका है उसकी र‌िपोर्ट बड़ी उत्साहवर्धक है। सातवें चरण का वोट पड़ने के बाद ‌इसकी भी ऐसी र‌िपोर्ट बढ़ने वाली है। उन्होंने कहा, एडवांस से बता देना चाहती हूं क‌ि बीएसपी की अकेली ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। अब बीजेपी और सपा-कांग्रेस गठबंधन दूसरे, तीसरे नंबर की लड़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


मायावती ने कहा, बीजेपी को पता चल गया क‌ि उनका सरकार बनाने का सपना चकनाचूर हो गया। ये सन 2019 के लोकसभा चुनाव को जोड़कर चल रहे थे क‌ि पूर्ण बहुमत म‌िलेगा और लोकसभा चुनाव में यही मुद्दा लेकर जाएंगे। अब बीएसपी की वजह से इनका सपना टूट गया। इसल‌िए बीजेपी को लगा क‌ि ज‌ितने नोट बटोरने हैं बटोर लें। उन्होंने इसील‌िए चुनाव के बीच में स‌िलेंडर का दाम बढ़ा द‌िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

गुरु चेले कर रहे हैं नाटकबाजी

mayawati press conference in mall avenue lucknow
डेमो प‌िक
बसपा सुप्रीमो ने कहा, प्रधानमंत्री और उनके चेले अम‌ित शाह ने अपने वादों को छ‌िपाने के ल‌िए खूब नाटक क‌िया। उनको जब अपना राजनीत‌िक भव‌िष्य खतरे में द‌िखा तो चुनाव को भी धार्म‌िक रंग दे द‌िया। प्रधानमंत्री ने तो चुनाव मंत्री के अघोष‌ित दावेदार की तरह हथकंडे अपनाए। उन्होंने आचार संह‌िता का उल्लंघन क‌िया और गलत परंपरा डाल दी। उन्होंने ब‌िना अनुमत‌ि के रोड शो क‌िया और धार्म‌िक कार्ड भी खेला। उन्होंने कहा, गुरु-चेले म‌िलकर खूब नाटकबाजी कर रहे हैं।

मायावती ने कहा, इनकी काम कम और बाते ज्यादा करने के आचरण की वजह से जनता ने इन्हें गली-कूचों की धूल चटा दी। ये अपनी व‌िफलताओं से ध्यान बंटाने क‌े ल‌िए कहते घूम रहे हैं क‌ि वह गरीब व‌िरोधी नहीं हैं जबक‌ि इनकी सरकार का चाल, चर‌ित्र और चेहरा गरीब व‌िरोधी और धन्नासेठों का ह‌ितकारी रहा है।


ये कहते हैं क‌ि इन्होंने खुद गरीबी के कष्ट को झेला है और वह गरीबों का दर्द भी समझते हैं अगर ऐसा ही है तो इन्होंने नोटबंदी का अपर‌िपक्व फैसला लेकर देश के करोड़ों लोगों को कंगाल और बेरोजगार क्यों बना द‌िया? इसके अलावा गरीबी का कष्ट झेलने का मतलब ये नहीं होता है क‌ि जनता को नोटबंदी में फंसाकर खुद आत्मसंतुष्ट‌ि प्राप्त करें। नरेंद्र मोदी खुद को ईमानदार और पूरे देश को भ्रष्टाचारी द‌िखाना चाहते हैं ये इनके अहंकारी रवैये को दर्शाता है। ये अपनी हर चुनावी जनसभा में बताते हैं क‌ि देश को बाबुओं ने लूटा है लेक‌िन खुद लोकतंत्र जैसी संस्था को स्थाप‌ित करने की ह‌िम्मत नहीं जुटा पा रहे क्योंक‌ि इनको भी पता है क‌ि लोकपाल का पहला श‌िकार इनकी सरकार ही हो सकती है।
 

बीजेपी के ल‌ोग चला रहे स्लाटर हाउस

mayawati press conference in mall avenue lucknow
लखनऊ में मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती ने कहा, देश तो छोड़ दीज‌िए प्रधानमंत्री अपने संसदीय क्षेत्र की जनता से क‌िए गए वादे भी पूरे नहीं कर पाए हैं। इन्होंने अपना गंगा मैया को साफ करने का वादा क‌ितना न‌िभाया है वो सबके सामने है। जबक‌ि कांग्रेस की तरह नरेंद्र मोदी सरकार ने इस मद में अरबों- खरबों रुपए खर्च कर द‌िया है। प्रधानमंत्री ने स्लाटर हाउस को भी राजनीत‌िक रंग देने की कोश‌िश की है लेक‌िन प्रदेश के लोग जानते हैं क‌ि देश में बीजेपी शास‌ित राज्यों में ऐसे कत्लखाने धड़ल्ले से चल रहे हैं और इस पेशे को चलाने वाले लोग अलग-अलग धर्मों के हैं और बीजेपी के लोग भी हैं।

उन्होंने बीजेपी शास‌‌ित राज्यों में इसे बंद क्यों नहीं करवाया है। मायावती ने कहा, इन्होंने त्योहारों को भी राजनीत‌िक रंग देने की कोश‌िश की जबक‌ि मैंने अपनी हुकूमतों में कभी कोई भेदभाव नहीं क‌िया। ये लोग गांव-गांव में श्मशान और कब्र‌िस्तान बनाने की बात कर रहे हैं इसकी आड़ में भी इन्होंने ‌घ‌िनौनी राजनीत‌ि करने की कोश‌िश की है। दूसरे-तीसरे नंबर पर आने के ‌ल‌िए भाजपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन को रोड शो करने पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जनता को माईबाप और खुद को गोद ल‌िया बेटा बताकर खूब नाटकबाजी कर रही है लेक‌िन जनता बहकावे में आने वाली नहीं है। आजादी के बाद पहली बार क‌िसी प्रधानमंत्री ने ऐसी नाटकबाजी की है। लोग ये सारी नाटकबाजी देख रही है। 

बसपा सुप्रीमो ने सपा पर भी न‌िशाना साधा और कहा, पांच साल में इनका काम कम अपराध ज्यादा बोलता है। ये लोग भी नाटकबाजी में कम नहीं इन्होंने भी बीजेपी का जूठा खाया हुआ है। ये दोनों म‌िले हुए हैं। सपा के पास बताने के ल‌िए कुछ नहीं था क्योंक‌ि जनता उनसे लॉ एंड ऑर्डर का जवाब चाहती थी पर ये काम ही बताती रही वो भी नहीं बोल रहा था। मुलायम स‌िंह जब रक्षामंत्री थे तो हमेशा चाइना-चाइना रटते रहते थे अब उनका बबुआ हर जगह पत्थर-पत्थर करता रहता है जबक‌ि उसने खुद अपने घर में महंगा ‌व‌िदेशी पत्थर लगवा रखा है। सपा का बबुआ हर जगह बसपा के स‌िंबल का प्रचार करता रहता है। अख‌िलेश हर जगह कहते हैं, जो हाथी खड़ा है वो खड़ा रहता है जो बैठा है बैठा रहता है...ऐसी बातें तो बबुआ ही कर सकता है। हाथी पत्थर का है तो बैठा ही रहेगा ये बात तो एक बच्चा भी जानता है जबक‌ि सपा का बबुआ की बच्चों का बाप होकर ये बात रटता रहता है इसील‌िए हमलोग उसे बबुआ कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed