फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati press conference in Lucknow 16 August

मायावती ने साधा निशाना: कहा- बसपा के सम्मेलनों से भाजपाइयों की नींद उड़ी, यूपी में गरीबों व दलितों का उत्पीड़न बढ़ा

Mon, 16 Aug 2021 07:24 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Aug 2021 07:24 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बसपा के सम्मेलनों को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वहीं, उन्होंने आगामी विधानमंडल सत्र में कृषि कानूनों का विरोध करने की बात कही है।

 

विज्ञापन
Mayawati press conference in Lucknow 16 August
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि बसपा के विधायक  कृषि कानूनों के विरोध में विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास यह रहेगा कि उत्तर प्रदेश सरकार इन कानूनों को प्रदेश में लागू न करने पाए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व दलित उत्पीड़न के मामलों को भी जोर शोर से उठाना है।

विज्ञापन


सोमवार को मायावती ने लखनऊ में कहा कि इस समय देश और प्रदेश में हाल बुरा है। किसान लगातार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं पर कोई सुन नहीं रहा है। बसपा भी इन कानूनों के पक्ष में नहीं है। बसपा के विधायक इसका सदन में जोरशोर से विरोध करेंगे। इसके अलाव दलितों, पिछड़ों, महिलाओं व अकलियतों पर हो रहे जुल्मों के विरोध में भी  विधायक आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बसपा के लगातार हो रहे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलनों से भाजपा बुरी तरह बौखला गई है। वह इन सम्मेलनों को रोकने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। अपने लिए अलग मानक हैं ओर दूसरे दलों के लिए अलग मानक बनाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहा है कि बसपा बाढ़ ग्रस्त लोगों की मदद करने की बजाय जातिवादी सम्मेलन करने में व्यस्त है। यह आरोप कितना सही है जनता यह सब जानती है। बसपा कोरोना काल में भी लोगों की मदद करती रही और बाढ़ में भी मदद कर रही है। उधर, खुद भाजपा के मंत्री जन आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं । बेहतर होता कि वे बाढ़ पीड़ित मदद यात्रा निकालते।  उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और भाजपा की यह खराब राजनीति उसके लिए आने वाले विधानसभा चुनाव में उसे ही महंगी पड़ सकती है। उसकी इस बौखलाहट से उसे ही नुकसान होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed