फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati press con in lucknow

मायावती का आरोप, मीडिया को मैनेज कर छवि खराब कर रही बीजेपी

Tue, 27 Dec 2016 08:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 27 Dec 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
mayawati press con in lucknow
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो
नोटबंदी के बाद बसपा के खाते में 104 करोड़ रुपए जमा होने की खबर मी‌‌ड‌िया में सु्र्ख‌ियां बटोरने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस मामले पर सफाई दी। उन्होंने कहा क‌ि बीएसपी ने अपने नियमों के तहत हमेशा की तरह बैंक में पैसा जमा करवाया है। ये एक रूटीन प्रक्रिया है।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि ये पार्टी का पैसा है, क्या इसे फेंक देती? इस मिले पैसे की एक-एक पाई का हिसाब मेरे पास है। 

मायावती ने आरोप लगाया कि बीजेपी मीडिया को मैनेज करके हमारी छव‌ि खराब करवाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा क‌ि पीएम दलित की बेटी से खफा है। बीजेपी नहीं चाहती क‌ि दलित की बेटी के हाथ मास्टर चाबी आए। 
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा क‌ि जब वो पैसा जमा हुआ तब नोटबंदी नहीं थी। उन्होंने कहा क‌ि लोग इस बात को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा क‌ि इसी दौरान और पार्टियों ने अपना पैसा बैंकों में जमा करवाया है। उन्होंने कहा क‌ि चंदा देने वालों ने बड़े नोट दिए और हमारे पास एक-एक पैसे का हिसाब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा क‌ि मेरे भाई ने नियम का पालन किया। उन्होंने कहा क‌ि नोटबंदी से पूंजीपत‌ि परेशान नहीं दिख रहे। मायावती ने कहा क‌ि बीजेपी भी अपने चंदे का हिसाब दे। मायावती ने कहा क‌ि मुझे खास सूत्रों से जानकारी मिल रही है बीएसपी में जो खास लोग हैं बीजेपी अपनी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके उन्हें परेशान कर सकती है।

मायावती ने कहा क‌ि जब इलेक्शन आता है तो ये लोग ताज प्रकरण को ऐसे उछालने लगते हैं कि बसपा मुखिया ने बहुत बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा, अमित शाह को शायद ताज प्रकरण के बारे में पता नहीं। ताज प्रकरण में अगर कोई घपला हुआ है तो उसके लिए तत्कालीन भाजपा सरकार ज‌‌िम्मेदार है। मायावती ने कहा क‌ि भाजपा की इस हरकत का बसपा को फायदा होगा और 2017 में पूर्ण बहुमत की बसपा सरकार बनेगी।
 

मायावती के भाई के खाते में म‌िले 1.43 करोड़

mayawati press con in lucknow
मायावती - फोटो : amar ujala
कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नोटबंदी के बाद बसपा के खाते में 104 करोड़ और पार्टी सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के खाते में 1.43 करोड़ रुपये जमा होने होने का खुलासा किया था। 

ये रकम यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के खातों में जमा कराई गई थी। करोलबाग स्थित बैंक ब्रांच के सर्वे के दौरान ईडी को इस बात की जानकारी मिली थी।

ईडी के अनुसार नोटबंदी के बाद इन दोनों ही खातों में बड़े पैमाने पर पुराने नोट जमा कराए गए हैं। ईडी के अधिकारियों के मुताबिक बड़े जमा की गई रकम में 102 करोड़ 1000 रुपये के नोट और बाकी के पुराने 500 के नोट जमा कराए गए। अधिकारियों के मुताबिक, इसके बाद भी यह सिलसिला थमा नहीं और हर दिन 15 से 17 करोड़ रुपये इस खाते में जमा कराए जाते रहे।

हर दूसरे दिन रकम जमा होने से अफसर भी हैरान रह गए। जांच एजेंसी ने बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद के उसी शाखा में एक और खाते का पता चला है। इसमें 1.43 करोड़ रुपये जमा है। इसमें 18.98 लाख रुपये नोटबंदी के बाद पुराने नोटों के रूप में जमा कराए गए। प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों खातों का पूरा ब्योरा बैंक से मांगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed