फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati praise army for surgical strike not modi

सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री की नहीं केवल सेना की हो जयकार: मायावती

Fri, 07 Oct 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 07 Oct 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
mayawati praise army for surgical strike not modi
मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर निशाने पर लिया है। मायावती का कहना है, नियंत्रण रेखा के भीतर जाकर आंतकी श‌िविरों को नष्ट करने के लिए देश की सेना की जयकार होनी चाहिए ना कि किसी नेता, रक्षामंत्री या प्रधानमंत्री की।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने एक बयान जारी करके कहा क‌ि यूपी में आ रहे चुनाव को देखते हुए भाजपा का इस मुद्दे से वाहवाही लूटना गलत है।

मायावती ने कहा क‌ि ये बात सच साबित होती जा रही है क‌ि मोदी सरकार यूपी में विधानसभा चुनाव को देखते हुए हिंदू-मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है जैसा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में किया ता।

विज्ञापन

भाजपा फैला रही है नफरत

mayawati praise army for surgical strike not modi
मायावती - फोटो : amar ujala

हिन्दू-मुस्लिम के बीच आपस में नफरत, तनाव व दंगा आदि फैलाकर वोटों का ध्रुवीकरण करने के साथ-साथ भारत-पाकिस्तान मामले पर उन्माद फैलाकर चुनाव को अपने पक्ष में प्रभावित करने का प्रयास ज़रूर करेगी, जैसाकि इन्होंने सन् 2014 के लोकसभा आमचुनाव के दौरान करके उसका चुनावी लाभ भी उठाया था।

मायावती ने केंद्र के साथ प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा और कहा, चुनाव नजदीक आते ही केंद्र और प्रदेश सरकार योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रही है। अगर वाकई इन्हें प्रदेश के विकास की चिंता होती तो ये काम सरकार बनते ही शुरू कर दिया होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed