{"_id":"6257b2675539b053771b33af","slug":"mayawati-pays-tribute-to-dr-ambedkar-on-his-birth-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्घांजलि, कहा- उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला नहीं करने देतीं जातिवादी सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती ने डॉ. अंबेडकर को दी श्रद्घांजलि, कहा- उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला नहीं करने देतीं जातिवादी सरकारें
Thu, 14 Apr 2022 11:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:04 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहां होता रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्घांजलि दी और विपक्षी पार्टियों व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहां होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार है। यह अति-दुःखद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. आंबेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने डॉ. आंबेडकर को श्रद्घांजलि देते हुए कहा कि संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ रहेगा।
मायावती ने लखनऊ के बसपा प्रदेश कार्यालय में आंबेडकर जी की प्रतिमा पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उनके साथ बसपा के अन्य नेता भी मौजूद थे।