{"_id":"5c23939cbdec2257124925c1","slug":"mayawati-on-preventing-namaz-in-a-park-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्क में जुमे की नमाज पर पाबंदी का फैसला अनुचित व एकतरफा: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्क में जुमे की नमाज पर पाबंदी का फैसला अनुचित व एकतरफा: मायावती
Wed, 26 Dec 2018 08:13 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 26 Dec 2018 08:13 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने नोएडा के सार्वजनिक पार्क में बगैर अनुमति जुमे की नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगाने तथा ऐसा होने पर निजी कंपनियों पर कार्रवाई के फरमान को अनुचित व एकतरफा बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी सरकार की सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाने की कोई नीति है तो उसे सभी धर्मों पर समान रूप से लागू की जाए।
मायावती ने बुधवार को जारी किए गए बयान में कहा कि नोएडा के पार्क में अगर फरवरी 2013 से ही जुमे की नमाज लगातार हो रही है तो अब चुनाव के समय पाबंदी लगाने का क्या मतलब है? यह कार्रवाई पहले ही क्यों नहीं की गई ?
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव से पहले ही इस प्रकार की कार्रवाई क्यों की जा रही है? इससे भाजपा सरकार की नीयत व नीति दोनों पर ही उंगली उठना व धार्मिक भेदभाव का आरोप लगना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस तरह के फैसले से यह आशंका प्रबल होती है कि चुनाव के समय धार्मिक विवादों को पैदा करके भाजपा सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान बंटाना चाहती है।
उन्होंने कहा कि नोएडा सेक्टर-58 स्थित 23 निजी कंपनियों को पुलिस ने नोटिस जारी करके उन पर कार्रवाई की धमकी देना पूरी तरह से गलत व अति गैरजिम्मेदाराना कदम है।