{"_id":"5b697d944f1c1b764d8b6f98","slug":"mayawati-on-constitution-status-for-obc-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने का स्वागत: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने का स्वागत: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 07 Aug 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने के फैसले का स्वागत किया है साथ ही अपरकास्ट, मुस्लिम व धार्मिक अल्पसंख्यकों के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दिये जाने का भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
दरअसल, लोकसभा के बाद राज्यसभा ने भी ओबीसी आयोग को सांविधानिक दर्जा देने वाले 123वें संविधान संशोधन बिल पर मुहर लगा दी। जिससे कि ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया। अब राष्ट्रपति की मुहर लगते ही ये कानून बन जाएगा। बसपा सुप्रीमो ने इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
अपने जारी किए गए बयान में उन्होंने एससी व एसटी एक्ट को उसके मूल रूप में बहाल किए जाने को केंद्र सरकार द्वारा मजबूरी में उठाया गया कदम बताया और कहा कि इसके पीछे भाजपा की सही नीयत नहीं बल्कि राजनीतिक स्वार्थ छिपा हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को आयोजित 'भारत बंद' आंदोलन के बाद ही सरकार घुटने टेकने पर मजबूर हुई। इस दौरान दलितों व आदिवासियों को अपार क्षति हुई है।