{"_id":"5acf73f14f1c1b183d8b4ceb","slug":"mayawati-on-bjp-s-fast","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती की भाजपा को सलाह, विधायक की करतूत पर गंगा तट पर करें पश्चाताप का उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की भाजपा को सलाह, विधायक की करतूत पर गंगा तट पर करें पश्चाताप का उपवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Apr 2018 08:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी सांसद उपवास की पवित्रता भंग कर उसका उपहास कर रहे हैं। यह उपवास पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है।
विज्ञापन
मायावती ने एक बयान में कहा कि बैंक घोटालों, दलितों के उत्पीड़न और लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव से बचने के लिए मोदी सरकार ने संसद का बार-बार स्थगन कराया। अब उपवास के माध्यम से चोरी के ऊपर सीनाजोरी का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की करतूतों के खिलाफ वाराणसी के गंगा तट पर पश्चाताप का उपवास करना चाहिए। तमाम गंभीर धारा में मुकदमे दर्ज होने के बावजूद विधायक को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा, इस जंगलराज के लिए मोदी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने सीबीआई जांच के जरिए विधायक के मामले को दबाने की आंशका जताई है।