{"_id":"5b6e92514f1c1ba23e8b661f","slug":"mayawati-on-appointing-lok-kalyan-mitra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'लोक कल्याण मित्रों' की नियुक्ति अपने चहेतों को खुश करने की कोशिश: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'लोक कल्याण मित्रों' की नियुक्ति अपने चहेतों को खुश करने की कोशिश: बसपा सुप्रीमो मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Aug 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए सरकार पर जनता के धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को जारी किए गए बयान में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं। उन्हें भरने के बजाय यूपी सरकार लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति कर अपने चहेतों को खुश करने की कोशिश कर रही है। जो कि सरकारी धन का दुरुपयोग है। आपको बता दें कि मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार व फीडबैक के लिए ब्लॉक स्तर पर लोक कल्याण मित्रों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
इन लोक कल्याण मित्रों को शहरी क्षेत्रों में 30 हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्रों में 25 हजार रुपये वेतन के साथ ही पांच हजार रुपये यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। मायावती ने कहा कि अरबों रुपये प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजीटल मीडिया में खर्च करने के बाद भी सरकार अपनी योजनाओं की जानकारी जनता तक नहीं पहुंचा सकी जो कि भाजपा सरकार की असफलता है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि सरकार को खाली पड़े पदों पर नियुक्ति कर युवाओं को रोजगार देने पर ध्यान देना चाहिए।