फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati meeting with 8 Zone Incharge in lucknow

मायावती ने शुरू की बूथ गठन की समीक्षा, गठबंधन पर लिया फीडबैक

Wed, 23 Jan 2019 08:27 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 23 Jan 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Mayawati meeting with 8 Zone Incharge in lucknow
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली से लौटने के बाद पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और टिकट के दावेदारों के संबंध में जोन इंचार्जों से चर्चा का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने मंगलवार को क्षेत्रवार जोनल इंचार्जों, जिलाध्यक्षों व अन्य स्थानीय जिम्मेदार नेताओं के साथ संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा शुरू की। 

बसपा प्रदेश कार्यालय में  मायावती ने करीब दो घंटे तक बस्ती, इलाहाबाद, गोरखपुर और मिर्जापुर मंडलों के जोन इंचार्जों से बूथ इकाइयों के गठन और सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन


 बैठक में शामिल एक जोनल इंचार्ज ने बताया कि पार्टी मुखिया ने बूथ संगठन में मजबूत लोगों को जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया है। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर काडर के रुख और दावेदार प्रभारियों के बारे में फीडबैक भी लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि लोकसभा प्रभारियों के नाम के एलान के पहले जोनल इंचार्जों को विश्वास में लेने के लिए यह पहल की गई है। आने वाले दिनों में अन्य मंडलों के जोनल इंचार्जों के साथ बैठक के संकेत हैं। 

बसपा ने लोकसभा प्रभारियों का एलान शुरू कर दिया है। मोहनलालगंज और मेरठ सहित कई लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी घोषित किए जा चुके हैं।  प्रभारी घोषित करने की जिम्मेदारी जोनल इंचार्जों की होगी।

बसपा के कई दूसरे दलों में तलाश रहे संभावना
दूसरे दलों से बसपा में आए कई नेता यहां संभावना खत्म होते देख दूसरे सियासी घर का दरवाजा खटखटा रहे हैं। पूर्व में बसपा से निष्कासित कई नेता फिर से एंट्री के लिए भी प्रयासरत हैं। 
 

जानकार बताते हैं कि बसपा-सपा गठबंधन की वजह से दोनों दलों के कई प्रभावशाली नेताओं की चुनाव तैयारी वाली सीटें दूसरे के  खाते में चली गई हैं। समझौते की वजह से ऐसे नेताओं की अपने दल के साथ सहयोगी दल में भी टिकट पाने की गुंजाइश नहीं है। 

सपा-बसपा में सीटों के पेंच सुलझाने का दबाव 
गठबंधन के 11 दिन बीतने के बावजूद कौन-कौन सी सीट किसके खाते में जाएगी इसका एलान न हो पाने से खराब संदेश जा रहा है। यह चर्चा तेजी से बढ़ रही है कि करीब डेढ़ दर्जन सीटों को लेकर मामला उलझा हुआ है और बसपा ने दबाव बढ़ाने के लिए ही सीटों के नाम तय होने से पहले ही लोकसभा प्रभारियों का एलान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed