फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati may not be candidate in vidhan sabha election

बसपा में CM का एकमात्र चेहरा मायावती क्या विस चुनाव लड़ेंगी?

Wed, 11 Jan 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Jan 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
mayawati may not be candidate in vidhan sabha election
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी की एक मात्र मुख्यमंत्री चेहरा हैं लेकिन क्या वह विधानसभा का आम चुनाव भी लड़ेंगी? 401 प्रत्याशियों का एलान करने के बावजूद मायावती ने अभी तक इसका संकेत नहीं किया है। हालांकि सूत्रों का दावा है कि मायावती खुद चुनाव नहीं लड़ेंगी वह प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनाव का मोर्चा संभालेंगी।
विज्ञापन


बसपा में मायावती एक मात्र नेता हैं। उनके साथ पार्टी में कोई दूसरा मंच शेयर नहीं करता। पार्टी के लिए जब भी अवसर आता है वह सीएम होती हैं। पांचवीं बार सत्ता की मास्टर चाबी के लिए वह फिर मैदान में हैं। 
विज्ञापन


प्रत्याशियों की घोषणा में बाजी मारते हुए मायावती सबसे पहले लगभग सभी प्रत्याशियों का एलान कर चुकी हैं। विधानसभा की 403 सीटों में से बसपा के 401 प्रत्याशी अब मैदान में हैं। मगर, बसपा की ओर से अब तक इस बात का संकेत नहीं किया गया है मायावती चुनाव लड़ेंगी या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बार हो चुकी है जीत

mayawati may not be candidate in vidhan sabha election
मायावती - फोटो : amar ujala

ऐसा इसलिए क्योंकि वह 1996 और 2002 का विधानसभा आम चुनाव भी लड़ चुकी हैं। दोनों बार वह दो-दो विधानसभा सीटों से चुनाव मैदान में उतरी थीं और अच्छे मतों से जीती थीं। दूसरा, इस बार जिन दो सीटों को प्रत्याशियों के एलान के लिए छोड़ रखा है, उनमें सोनभद्र की सुरक्षित दुद्धी सीट भी शामिल है।

इस संबंध में बसपा के एक जिम्मेदारी नेता ने बताया कि बहनजी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उनके कंधे पर पूरे प्रदेश के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी है। 

मुख्यमंत्री बनने के छह महीने के भीतर विधान सभा या विधान परिषद में से किसी भी सदन का सदस्य बनने का विकल्प खुला हुआ है। हालांकि एक दूसरे नेता कहते हैं कि बहनजी चुनाव लड़तीं तो बेहतर होता। कार्यकर्ताओं में और उत्साह बढ़ता। 

जिस क्षेत्र से वह चुनाव लड़तीं, उसके आसपास की सीटों पर इसका फायदा मिलता। पर, रणनीति के तहत वह जो भी फैसला कर रही हैं, उचित ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed