{"_id":"5b4650f64f1c1b0b278b5e2e","slug":"mayawati-may-contest-loksabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर या अंबेडकरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं मायावती, ये है प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर या अंबेडकरनगर से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं मायावती, ये है प्लानिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा-बसपा गठबंधन परवान चढ़ा तो बसपा अध्यक्ष मायावती 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। उनके लिए उपयुक्त सीट का चयन किया जा रहा है। बिजनौर या अंबेडकरनगर से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें हैं।
विज्ञापन
मायावती चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। वह संसद और विधानमंडल के सभी सदनों की सदस्य रह चुकी हैं। माया पहली बार 1989 में बिजनौर लोकसभा सीट से संसद में पहुंची थीं।
विज्ञापन
2003 में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने लोकसभा या विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा। 2007 में मुख्यमंत्री बनने पर वह विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुईं और 2012 में राज्यसभा सदस्य चुनी गईं। एक साल पहले उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
2019 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए वह लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वह बिजनौर जिले की नगीना (सुरक्षित) या अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ सकती हैं।