'अगर यूपी में गठबंधन ने 70 सीटें जीतीं तो मायावती होंगी देश की अगली प्रधानमंत्री'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अगर सपा, बसपा व रालोद गठबंधन यूपी में 70 सीटें लाने में कामयाब होता है तो मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के लिए गौरव की बात होगी क्योंकि सपा, बसपा व रालोद गठबंधन ही देश में अगली सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा रविवार को जैदपुर विधानसभा के लखियापुर हरख में लोकसभा के गठबंधन प्रत्याशी राम सागर रावत के समर्थन में आयोजित सपा-बसपा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गठबंधन की हवा है। समाज के शोषित, वंचित, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा से त्रस्त हैं। व्यापारी वर्ग गठबंधन के साथ तेजी से जुड़ रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश का गठबंधन ही देश को एक नई दिशा देगा।
'भाजपा ने देश को गुमराह कर बनाई सरकार'
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा देश को तोड़ने वाली विचारधारा है। ऐसी विचारधारा के खिलाफ सरदार पटेल भी थे। भाजपा ने देश के किसानों, नौजवानों व समाज के सभी वर्गों को गुमराह कर सरकार बनाई थी। भाजपा द्वारा कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।