‘आया-राम’, ‘गया-राम’ टाइप के लोगों से पार्टी को फर्क नहीं पड़ता: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा, वोट मांगने के लिए बीजेपी ने यूपी की कानून व्यवस्था को देखते हुए राष्ट्रपति शासन लगाने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आते ही राजनीतिक स्वार्थ के चलते अनाप-शनाप बातें करके अपना पीछा छुड़ा रही है।
उन्होंने कहा, अमित शाह के बीते दिनों हो रही सभाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि वह यूपी में जंगलराज की बात कर रहे हैं। बार-बार यूपी की कानून व्यवस्था के लिए बयान दे रहे हैं कि सपा नहीं तो क्या राष्ट्रपति ओबामा कानून व्यवस्था सुधारेंगे, मायावती ने इस बयान को बचकाना और बेतुका बताया। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की इस मामले पर चुप्पी की भी आलोचना की।
उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने पर संवैधानिक तौर पर केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए जिसमें मोदी सरकार असफल है। मायावती ने कहा कि बीजेपी घिनौनी राजनीति कर रही है। बीजेपी के सभी दावों का पर्दाफाश हो चुका है।
बीजेपी और सपा पर साधा निशाना
बसपा सुप्रीमो ने कहा, यूपी में चल रही हवा से बीजेपी घबराई है। बिहार से बीजेपी को सबक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी राम मंदिर पर राजनीति कर रही है।
उन्होंने पार्टी छोड़कर गए बागी नेताओं के बारे में भी कहा कि किसी के आने या जाने से फर्क नहीं पड़ता, हमारा जनाधार मजबूत है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा, हमारी पार्टी में आयाराम या गयाराम टाइप के लोगों से पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनावी वादों को पूरा न कर जनता को धोखा दिया है और अब जनता बहकावे में आने वाली नहीं है।