फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati is giving momentum to caste politics in the uttar pradesh

मायावती ने प्रदेश में जाति की सियासत को दी और हवा

Wed, 26 Aug 2020 02:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 26 Aug 2020 02:18 PM IST
सार

  • जिस जाति का पीड़ित होगा, बसपा उसी जाति के नेता को भेजेगी उसके घर
  • ब्राह्मणों के घर सतीश, मुस्लिमों के घर जाएंगे शमशुद्दीन और मुनकाद अली
  • दलितों के घर गयाचरण जाएंगे, पिछड़ों के घर लालजी को जाने की जिम्मेदारी

विज्ञापन
Mayawati is giving momentum to caste politics in the uttar pradesh
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश में जाति की सियासत को और हवा देने की रणनीति पर कदम बढ़ाया है। प्रदेश में किसी घटना के बाद पीड़ित परिवारों के घर बसपा का उसी जाति व समाज का नेता मदद को जाएगा, जिस जाति व समाज का पीड़ित व्यक्ति है। उन्होंने पार्टी की इस रणनीति का एलान एक बयान में किया है।

विज्ञापन


मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़ों, मुसलमानों के साथ अपर कास्ट में ब्राह्मण समाज का हर स्तर पर शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रदेश में चेरी, डकैती, लूटमार, हत्या, महिला उत्पीड़न की घटनाएं आम हो चुकी हैं। हर जिले में प्रति दिन कोई न कोई घटना जरूर हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए उनका हर घटना स्थल पर जाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में पार्टी ने जंगलराज से दु:खी व पीड़ित जनता के हितों में आवाज उठाने व उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार पर कुछ हद तक अंकुश लगाने के लिए बसपा के वरिष्ठ नेताओं को पीड़ित परिवारों के घर भेजने का फैसला किया है। प्रत्येक समाज के हिसाब से वरिष्ठ लोगों को अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि दलित व आदिवासी समाज के लिए पूर्व मंत्री गयाचरण दिनकर, पिछड़े वर्गों के लिए बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा को, मुस्लिम समाज के लिए लखनऊ मंडल व पश्चिमी यूपी के चार मंडलों में शमशुद्दीन राईन को तथा प्रदेश के बाकी 13 मंडलों के लिए प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली को जिम्मेदारी दी गई है। 


ब्राह्मण समाज व अन्य अपरकास्ट समाज के लिए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र को अधिकृत किया गया है। ये नेता किसी अति गंभीर व अति संवेदनशील मामले में किसी घटनास्थल पर जाएंगे तो वहां बसपा के जिलाध्यक्ष व स्थानीय मुख्य सेक्टर प्रभारियों को भी साथ लेकर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed