फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati hit back at SP President: 'He could not become CM himself, what would Akhilesh make others PM'

मायावती ने सपा अध्यक्ष पर किया पलटवार : ‘खुद सीएम बन नहीं सके, दूसरों को पीएम क्या बनाएंगे अखिलेश’

Fri, 29 Apr 2022 06:59 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 29 Apr 2022 06:59 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करके भी अखिलेश खुद पांच सीटें ही जीत सके हैं। फिर वो बीएसपी की मुखिया को कैसे पीएम बना पाएंगे। अत: इनको बचकाने बयान देना बंद करना चाहिए।

विज्ञापन
Mayawati hit back at SP President: 'He could not become CM himself, what would Akhilesh make others PM'
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह खुद सीएम बन नहीं सके, दूसरों को पीएम क्या बनाएंगे। दरअसल अखिलेश ने कहा था कि हम तो चाहते थे कि बसपा से गठबंधन बना रहे। इससे बाबा साहब आंबेडकर को मानने वाले लोग देखते कि आने वाले समय में कौन देश का प्रधानमंत्री बनता है। उनका इशारा मायावती की तरफ था।

विज्ञापन


अखिलेश के इस बयान पर मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट किया। इसमें कहा, ‘सपा मुखिया यूपी में मुस्लिम व यादव समाज का पूरा वोट लेकर और कई-कई पार्टियों से गठबंधन करके भी जब अपना सीएम बनने का सपना पूरा नहीं कर सके हैं तो फिर वो दूसरों का पीएम बनने का सपना कैसे पूरा कर सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन करके भी अखिलेश खुद पांच सीटें ही जीत सके हैं। फिर वो बीएसपी की मुखिया को कैसे पीएम बना पाएंगे। अत: इनको बचकाने बयान देना बंद करना चाहिए।’ मायावती ने यह भी कहा कि मैं पीएम बनूं या न बनूं लेकिन मैं अपने कमजोर व उपेक्षित वर्गों के हित में देश का राष्ट्रपति कतई भी नहीं बन सकती। अत: यूपी में सपा का सीएम बनने का सपना कभी भी पूरा नहीं हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed