फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati gave a big statement on Gyanvapi case: BJP is raising these issues by diverting attention from inflation and unemployment

ज्ञानवापी मामले पर मायावती ने दिया बड़ा बयान : महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान हटाकर भाजपा उठा रही ये मुद्दे

Wed, 18 May 2022 02:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 May 2022 02:09 PM IST
सार

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। मायावती ने कहा कि लोगों को भाजपा के इस षड्यंत्र से सर्तक रहना होगा।

विज्ञापन
Mayawati gave a big statement on Gyanvapi case: BJP is raising these issues by diverting attention from inflation and unemployment
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को लखनऊ में बयान जारी करते हुए कहा कि देश में निरंतर बढ़ रही गरीबी, बेरोजगारी ओर आसमान छूती महंगाई आदि से जनताका ध्यान बांटने केलिए भाजपा व इनकेसहयोगी संगठनों द्वारा चुन चुन कर खासकर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इससे हालात कभी भी बिगड़ सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



कहा कि आजादी के वर्षो बाद अब ज्ञानव्यापी, मथुरा, ताजमहल व अन्य स्थलों केमामलों की आड़ में षड्यंत्र कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को भड़काया जा रहा है। इससे देश कमजोर होगा। भाजपा को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। एक विशेष धर्म समुदाय से जुड़े स्थानों के नाम भी एक एक कर बदले जा रहे हैं। इससे देश में शांति सद्भाव भाईचारा नहीं बल्कि आपसी नफरत और द्वेष की भावना ही पैदा होगी। इसे देश की आम जनता सतर्क रहे। इससे न देश का भला होगा और न ही आम जनता का भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed