{"_id":"61d6ecbce67bd23ae215018b","slug":"mayawati-expressed-concern-said-the-lapse-in-the-security-of-prime-minister-modi-is-very-worrying-high-level-investigation-should-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने जताई चिंता : बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक अति चिंतनीय, उच्च स्तरीय जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने जताई चिंता : बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक अति चिंतनीय, उच्च स्तरीय जांच हो
Thu, 06 Jan 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 06:51 PM IST
सार
मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए कहा कि पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए कहा है कि पीएम मोदी के हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा में चूक हुई है वह अति चिंतनीय है।
विज्ञापन
इस घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा है कि पंजाब आदि राज्यों में होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है। राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप जांच होने देना ही उचित है।
विज्ञापन