{"_id":"5b2229ac4f1c1b254d8b64e5","slug":"mayawati-expelled-three-big-leaders-from-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व सांसद कैसरजहां समेत तीन कद्दावर नेताओं को पार्टी से निकाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पूर्व सांसद कैसरजहां समेत तीन कद्दावर नेताओं को पार्टी से निकाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती की नजरें पार्टी के तीन कद्दावर नेताओं पर टेढ़ीं हो गई हैं। उन्होंने पूर्व सांसद कैसरजहां, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामहेत भारती और पूर्व विधायक जासमीर अंसारी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते निकाल दिया है।
बता दें कि तीनों ही नेता सीतापुर के हैं। इनमें से कैसरजहां 2009 में पहली बार बसपा के टिकट पर सांसद चुनी गई थीं। वहीं, उनके पति जासमीर अंसारी 2007 में लहरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। इनके अलावा रामहेत भारती हरगांव विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन फिर भी बसपा सुप्रीमो ने उनकी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की और पार्टी से बाहर कर दिया।
मायावती के इस आक्रामक कदम से राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। इसका असर अन्य नेताओं में भी देखा जा रहा है।