{"_id":"5e0186e28ebc3e87c0697bbb","slug":"mayawati-demands-central-government-about-caa-and-nrc","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती की केंद्र सरकार से मांग, CAA और NRC पर मुसलमानों की आशंकाओं को जल्द करें दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती की केंद्र सरकार से मांग, CAA और NRC पर मुसलमानों की आशंकाओं को जल्द करें दूर
Tue, 24 Dec 2019 09:02 AM IST
शाहरुख खान
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 24 Dec 2019 09:02 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सीएए और एनआरसी को लेकर खासकर मुसलमानों की सभी आशंकाओं को जल्दी दूर किया जाए। लगातार मायावती सीएए और एनआरसी को लेकर ट्वीट कर केंद्र सरकार से मांग कर रही हैं।
मंगलवार को मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि, बीएसपी की मांग है कि केन्द्र सरकार CAA/NRC को लेकर खासकर मुसलमानों की सभी आशंकाओं को जल्दी दूर करे।
साथ ही उनको पूरे तौर से सन्तुष्ट भी करना चाहिए तो यह बेहतर होगा। लेकिन इसके साथ ही मुस्लिम समाज के लोग सावधान भी रहें। कहीं इस मुद्दे की आड़ में उनका राजनैतिक शोषण तो नहीं हो रहा है और वे उसमें पिसने लगे हैं।
सीएए पर विरोध के दौरान हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण : मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान यूपी समेत देशभर में हुई हिंसा दुर्भाग्यपूर्ण है। बसपा हमेशा हिंसक प्रदर्शन के खिलाफ रहती है, ऐसे में उत्तर प्रदेश समेत अन्य हिस्सों में जल रही हिंसा की आग दुखद है।

पार्टी गिरफ्तार लोगों के साथ खड़ी है। हम पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और बेकसूर लोगों की रिहाई चाहते हैं। उन्होंने कहा करीब 879 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 5 हजार को हिरासत में रखा गया है। बिजनौर और अन्य जिलों में लोग मारे गए हैं। हम इन लोगों के परिजनों के साथ खड़े हैं।