{"_id":"697709c34e78ea0897030815","slug":"mayawati-demanded-bharat-ratna-for-kanshi-ram-said-government-should-not-delay-in-this-now-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की, बोलीं- अब देर न करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की, बोलीं- अब देर न करे सरकार
Mon, 26 Jan 2026 11:59 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Jan 2026 11:59 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की। कहा कि अब सरकार इस पर देर न करे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ समेत प्रदेशभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी देश व प्रदेशवासियों से शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को जारी अपने बयान में पहले तो बसपा सुप्रीमो ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री तथा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार पाने वाले लोगों और उनके परिवारवालों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद कांशीराम को बहुजन समाज के गरीबों, शोषितों-पीड़ितों एवं उपेक्षितों को आत्म-सम्मान व स्वाभिमान दिलाने वाला बताते हुए बिना देरी किए उन्हें भारत रत्न देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज का दिन संविधान पर गर्व करने का है। लेकिन, इसका महत्व तभी विशेष होगा जब सरकारें बड़े-बड़े दावों और लुभावने वादों के भूलभुलैयों से निकलें, राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक लोकतंत्र के क्षेत्र में अपेक्षित विकास करके लोगों के जीवन में बहु-अपेक्षित सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन