{"_id":"5cfe1e5cbdec22070c0921b7","slug":"mayawati-criticizes-yogi-government-on-the-arrest-of-journalist-prashant-kanaujiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी पर मायावती ने योगी सरकार पर साधा निशाना
Mon, 10 Jun 2019 03:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Jun 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करने को लेकर पत्रकार प्रशांत कनौजिया सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी पर प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी सीएम के खिलाफ अवमानना के सम्बंध में लखनऊ पुलिस द्वारा स्वतः ही संज्ञान लेकर पत्रकार प्रशान्त कनौजिया सहित 3 की दिल्ली में गिरफ्तारी पर एडीटर्स गिल्ड ऑफ इण्डिया व अन्य मीडिया ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी है लेकिन क्या इससे भाजपा व इनकी सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला है?
विज्ञापन
यूपी सीएम के खिलाफ अवमानना के सम्बंध में लखनऊ पुलिस द्वारा स्वतः ही संज्ञान लेकर पत्रकार प्रशान्त कनौजिया सहित 3 की दिल्ली में गिरफ्तारी पर एडीटर्स गिल्ड आफ इण्डिया व अन्य मीडिया ने काफी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है लेकिन क्या इससे बीजेपी व इनकी सरकार पर कोई फर्क पड़ने वाला है?
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) June 10, 2019
वहीं, उन्होंने पहले किए गए ट्वीट में अलीगढ़ में मासूम की हत्या व हमीरपुर में छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म व हत्या के मामले पर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में प्रख्यात लेखक, रंगकर्मी, अभिनेता व निर्देशक गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया है।