{"_id":"59c950e74f1c1b6e548b4645","slug":"mayawati-criticizes-bhu-vc","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं, बीएचयू में कुलपति का रवैया तानाशाही पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं, बीएचयू में कुलपति का रवैया तानाशाही पूर्ण
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने जालौन के काशीखेड़ा गांव में अंबेडकर प्रतिमा का अनादर करने के खिलाफ आक्रोशित लोगों और बीएचयू में छात्राओं पर लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
मायावती ने सोमवार को यहां बयान जारी कर काशीखेड़ा के आंदोलनकारियों की तुरंत रिहाई व लाठीचार्ज करने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने बीएचयू मामले में कुलपति के रवैये को स्टूडेंट्स विरोधी व तानाशाहीपूर्ण बताया है।
उन्होंने कहा, कुलपति के आपत्तिजनक बयानों ने आग में घी का काम किया। उन्होंने स्टूडेंट्स की सुरक्षा का समुचित प्रबंध करने की मांग की।