फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui

सतीश मिश्र के पैरों की धूल भी नहीं नसीमुद्दीन, बहुत बड़ा टेपिंग ब्लैकमेलर है: मायावती

Fri, 12 May 2017 12:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 12 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा से निकाले गए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की प्रेस कांफ्रेंस के बाद पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सभी आरोपों का जवाब दिया और हर मुद्दे पर सफाई दी। उन्होंने नसीमुद्दीन को टेपिंग ब्लैकमेलर कहा। जो कि लोगों के फोन टेप कर उनके धन की उगाही करता है।

विज्ञापन


मायावती ने माल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैंने यूपी चुनाव का परिणाम आने के बाद उनकी समीक्षा की और साथ ही ये भी देखा कि जिन्हें संगठन की जिम्मेदारी दी गई थी, उनके काम की भी समीक्षा की जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मैंने नसीमुद्दीन को पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी ये सोचकर दी थी कि ये मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है वो यहां पार्टी को मजबूत करेंगे, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद मुझे नसीमुद्दीन की ‌शिकायतें मिलीं। लोगों ने कहा कि बहनजी आपने जिन्हें हमारे ऊपर बैठाया है, अगर उन्हें पार्टी से अलग नहीं करेंगी तो पार्टी बहुत पीछे चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया क‌ि नसीमुद्दीन बहुत बड़ा ब्लैकमेलर है, वह धंधा करता है और पैसे कमाता है। ये टेप के जर‌िए लोगों से उगाही करता रहा। मुझे लगा क‌ि हमारे लोग ऐसी बातें मुझे क्यों बोल रहे हैं। आज मुझे पता चला क‌ि ये लोग ऐसे क्यों बोलते थे।

नसीमुद्दीन ने नहीं दिया मेम्बरशिप सामग्री का हिसाब-किताब

mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui

मायावती ने बताया कि मैंने नसीमुद्दीन से पार्टी मेंमरशिप सामग्री का हिसाब-किताब मांगा था लेकिन उन्होंने नहीं दिया तभी मैंने समझ लिया था कि दाल में कुछ काला है।

मायावती ने कहा कि आप जानते हैं कि मैं पार्टी मेंमबरशिप का पैसा खुले तौर पर मांगती हूं, जब मैंने नसीम से हिसाब मांगा तो वो नहीं दे रहा था, वो पार्टी के गरीब कार्यकर्ताओं का पैसा खा गया था।

उन्होंने कहा कि मैं गरीबों का पैसा किसी और को खाने नहीं दूंगी। पार्टी के लोगों ने नसीम की शिकायत की और कहा कि हमें ये नहीं चाहिए।

मायावती ने नसीमुद्दीन को पार्टी से हटाये जाने पर कहा कि चुनाव में ठीक से जिम्मेदारियां न निभाने के कारण मैंने उसे हटाया। नसीमुद्दीन सिद्दीकी द्वारा मीडिया को सुनाए गए टेप के बारे में मायावती ने कहा कि इसमें सिर्फ अपने मतलब की बात की गई है। इसमें काट-छांट भी की गई है। मैं ये सब सुनकर आ रही हूं।

भाई को थर्ड क्‍लास-फोर्थ क्लास कहे जाने पर दिया जवाब

mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui

मायावती ने अपने भाई आनंद को थर्ड क्लास-फोर्थ क्लास इंप्लाई बताने पर कहा कि क्या वो अंबानी का बैकग्राउंड नहीं जानते हैं? जो गरीबी से आने के बाद खूब अमीर हो गए।

उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि मैंने कभी भी मुसलमानों के लिए खराब भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। जिस तरह के आरोप नसीम ने मुझ पर लगाए हैं उसके लिए मुस्लिम समाज उसको कभी माफ नहीं करेगा।

उसको हटाने के बाद सबसे ज्यादा फोन मुस्लिम समाज के लोगों के ही आए जो कि कह रहे थे कि अच्छा किया कि आपने उसे हटा दिया। वो किसी और को आगे नहीं आने देना चाहता था लोगों के लिए जैमर था।

वहीं, नसीम की बेटी को लेकर मायावती ने जवाब दिया कि उसने कभी बताया ही नहीं कि उसकी बेटी भी है। उसने हमेशा यही कहा कि उसके बेटे हैं। गौरतलब है कि नसीम ने कल प्रेस नोट में कहा था क‌ि मायावती की वजह से मेरी बेटी मर गई और मैं चुनाव में लगा रहा।

'नसीमुद्दीन, सतीश मिश्रा के पैरों की धूल तक नहीं है'

mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui

मायावती बोलीं क‌ि नसीमुद्दीन की कार्यशैली हमेशा से ही खराब रही है। ये अपनी तुलना सतीश चंद्र मिश्र से करते हैं जो कि शोभा नहीं देता। सतीश मुझे हमेशा अपनी बहन की तरह ही मानते हैं और हमेशा ही सुख-दुख में साथ दिया। जब वो पार्टी में आए तो उन्होंने खुद ही बताया कि मैं वकालत करता हूं और बहुत ज्यादा टैक्स देता हूं। ऐसे में उन पर आरोप लगाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि नसीम सतीश के पैर की धूल तक नहीं हैं।

उन्होंने नसीम की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपनी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष की बातें टेप कर सकता है। उसे समर्पित कार्यकर्ता कैसे कहा जा सकता है।

मायावती ने कहा कि ये मेरे कार्यकर्ताओं को तो ब्लैकमेल कर सकता है पर मायावती को नहीं कर सकता।

बसपा में मेरे बाद खुद को दूसरे नंबर का बताता था

mayawati counter attacks on naseemuddin siddiqui
नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

मायावती ने कहा कि जब से मैंने अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया तबसे ये बौखला गया है क्योंकि ये चुनाव के दौरान और पहले भी मेरे बाद खुद को पार्टी में दूसरे नंबर पर बताता रहा है।

मुझे अपने भाई को लाना पड़ा क्योंक‌ि मुझे लगता था क‌ि कई लोग गड़बड़ करेंगे। मुझ पर परिवारवाद का इल्जाम न लगे इसल‌िए मैंने 14 अप्रैल को ही घोषणा कर दी थी क‌ि मेरा भाई एमपी या एमएलए नहीं बनेगा।

मायावती ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांशीराम जी भी नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बारे में यही कहा करते थे कि ये आदमी मुझे ठीक नहीं लगता। हमें अपनी पार्टी के लिए ईमानदार व समर्पित कार्यकर्ता चाहिए।

मायावती ने पत्रकारों के सवाल देते हुए कहा कि अगर नसीमुद्दीन को भूचाल लाना ही था तो आज ही ला देते। पैसे लेने के सवाल पर मायावती ने कहा कि अगर ये साबित हो जाए कि मेरे खाते में एक भी पैसा गया हो तो मैं राजनीति छोड़ दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed