{"_id":"66f5b66efebd9ca3ef062aa3","slug":"mayawati-comments-on-writing-names-on-shops-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती बोलीं - दुकानों पर नाम लिखवाने से नहीं रुकेगा मिलावट का काला धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती बोलीं - दुकानों पर नाम लिखवाने से नहीं रुकेगा मिलावट का काला धंधा
Fri, 27 Sep 2024 01:00 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:00 AM IST
सार
मायावती ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान भी ऐसी कवायद हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवाने से मिलावट का काला धंधा खत्म हो जाएगा?
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि यूपी सरकार की ओर से होटल, रेस्तरां, ढाबों आदि में मालिक, मैनेजर का नाम, पता लिखने और कैमरा लगाना अनिवार्य करने की घोषणा खाद्य सुरक्षा के लिए कम, जनता का ध्यान बांटने की चुनावी राजनीति ज्यादा है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा के दौरान भी ऐसी कवायद हुई थी। उन्होंने कहा कि क्या दुकानों पर लोगों के नाम जबरदस्ती लिखवाने से मिलावट का काला धंधा खत्म हो जाएगा? उन्होंने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए पहले से ही काफी सख्त कानून हैं, फिर भी मिलावट नहीं रुक रही है।
विज्ञापन
तिरुपति मंदिर में प्रसादम के लड्डू में चर्बी की मिलावट की खबरों ने देश भर में लोगों को दुखी व उद्वेलित कर रखा है। धर्म की आड़ में राजनीति के बाद अब लोगों की आस्था से ऐसे घृणित खिलवाड़ का असली दोषी कौन है, यह चिंतन जरूरी है।
विज्ञापन