मिले हुए हैं मोदी और मुलायम: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सपा और भाजपा पर हमला बोला है।
मयावती ने कहा है कि भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आपस में मिले हुए हैं।
दोनों एक ही थैले के चट्टे-बट्टे जैसे हैं और चुनावी लाभ कमाने के लिए मिलकर राजनीतिक साजिश रच रहे हैं।
मायावती ने प्रदेश सरकार द्वारा मंत्रियों के विभाग बंटवारे पर यहां कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
सपा की निराशा का परिणाम है विभागों का बंटवारा
बसपा अध्यक्ष ने जारी एक बयान में कहा है कि सपा सरकार ने जिस तरह से इतने दिनों के बाद मंत्रियों में विभागों का बंटवारा किया है वह उसकी घोर हताशा और निराशा को जाहिर करता है।
सपा इस तरह की राजनैतिक पैंतरेबाजी करके ब्राह्मण, ओबीसी व मुस्लिम समाज के लोगों का अपनी पार्टी की विफलताओं से ध्यान बंटाना चाहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि सपा सरकार के पिछले दो साल के कार्यकाल से साफ है कि सपा और भाजपा की मिलीभगत से सांप्रदायिक दंगा व तनाव की स्थिति खराब हुई है।
इसकी वजह से सपा को भी लोग भाजपा की तरह सेक्युलर मानने से इन्कार करने लगे हैं।
लोग सावधान रहें सपा और भाजपा से
मायावती ने आरोप लगाया है कि दोनों पार्टियां आपसी मिली-भगत कर चुनावी लाभ कमाने के लिए सांप्रदायिक माहौल बिगाडऩे का काम कर रही हैं और एक दूसरे को संरक्षण भी दे रही हैं।
मायावती ने कहा कि गुजरात दंगा न रोक पाने के जिम्मेदार भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार मोदी वाराणसी और प्रदेश में मुजफ्फरनगर व शामली का सांप्रदायिक दंगा न रोक पाने के जिम्मेदार सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं, यह दोनों की मिलीभगत व राजनीतिक सांठगांठ का परिणाम है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा व सपा अंदरूनी मिलीभगत कर राजनीतिक व चुनावी साजिश के जरिए प्रदेश के लोगों का नुकसान कर सकती है। इससे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।