फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati comments on ramdev

'रामदेव यादव है, इसलिए अखिलेश ने नहीं लिया एक्शन'

Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Apr 2014 02:08 PM IST
विज्ञापन
mayawati comments on ramdev

मायावती का कहना है कि उन्होंने बाबा के रामदेव के दलितों पर टिप्पणी करने पर न सिर्फ चुनाव आयोग से, बल्कि प्रदेश की सरकार से भी कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन सरकार अभी तक चुप है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिर्फ यूपी में बाबा के आने पर रोक लगा देने से वह खुश नहीं है और यह कोई कार्रवाई नहीं है। मायावती बुधवार को लखनऊ में वोट डालने के बाद मीडिया से मुखाबित थीं।
विज्ञापन


माया ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रामदेव यादव कौम से हैं और प्रदेश की मौजूदा सरकार भी यादव की ही है इसलिए रामदेव पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

माफी के काबिल नहीं है बाबा का बयान

mayawati comments on ramdev

योग गुरू रामदेव बाबा के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर दिए गए दलित विरोधी बयान पर बसपा सुप्रीमो ने एक बार फिर गुस्सा दिखाया है।

बुधवार को लखनऊ में मांटेसरी बूथ पर वोट डालने पहुंची मायावती ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि रामदेव ने जिस तरह की ‌अश्लील और घिनौनी बात की है, वह माफी के काबिल नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह बाबा भाजपा का है, और उनके इस बयान से उनकी दलित विरोधी मानसिकता दिखाई देती है।

क्यों चुप हैं युवराज और उनकी मां

mayawati comments on ramdev

मायावती ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि वह इस बात से बेहद दुखी हैं कि बाबा के इस बयान पर न कांग्रेस के युवराज कुछ बोल रहे हैं और न ही उनकी मां।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भी खुद को दलितों की पार्टी कहती है लेकिन इस मसले पर उसके नेता भी चुप्पी साधे हैं, जिससे पार्टी की असलियत सामने आती है।

पढ़ें- IV चरण का मतदान शुरू, ये दिग्गज मैदान में


माया ने एक बार चुनाच आयोग से बाबा रामदेव पर एसएसीएसएटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाबा की असली जगह सलाखों के पीछे है।

रामदेव के खिलाफ सभी मुकदमों की जांच लखनऊ में

mayawati comments on ramdev

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में योग गुरु बाबा रामदेव पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मुकदमे दर्ज करने पर रोक लगा दी गई है।

आला अफसरों ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न जिलों में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की जो तहरीर आ रही हैं, उन पर अलग-अलग मुकदमा न दर्ज किया जाए, बल्कि उन्हें लखनऊ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया जाए। लखनऊ पुलिस ही सभी मामलों की तफ्तीश करेगी।

पढ़ें- जानिए, माया के चुनावी तरकश के तीन नए तीर


कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दलितों के यहां जाने को लेकर बाबा रामदेव की विवादित टिप्पणी का व्यापक विरोध हो रहा है। इसे लेकर रामदेव पर लखनऊ की महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

स्‍थानांतरित हो रही हैं सभी तहरीरें

mayawati comments on ramdev

आईजी एसटीएफ आशीष गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर के कैंट थाने में वहां के निवासी उदयचंद ने बाबा रामदेव के खिलाफ तहरीर दी थी।

गोरखपुर पुलिस ने इस मामले को निल नंबर पर एससीएसटी की धाराओं में दर्ज किया है।

पढ़ें- 'मैं पीएम बनीं तो लागू होंगी सच्चर कमेटी की शर्तें'

ऐसे ही कानपुर कोतवाली में कांग्रेस कमेटी की सचिव उषारानी ने तहरीर दी है जिस पर एनसीआर दर्ज की गई है।

आईजी ने कहा कि लखनऊ में एक मुकदमा पहले से ही दर्ज है तथा तीन तहरीर और आई हैं। बाहर के जिलों में दर्ज हुए सभी मामलों को लखनऊ स्थानांतरित कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed