प्रियंका गांधी के सोनभद्र दौरे पर मायावती का निशाना, कहा- अब घड़ियाली आंसू न बहाए सपा-कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के सोनभद्र दौरे को लेकर सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनभद्र कांड के पीड़ित आदिवासियों की जमीन पहले कांग्रेस व फिर सपा के भू माफियाओं ने हड़प ली और जब विरोध किया तो उन्हें मौत के घाट उतार दिया।
मायावती ने कहा कि सोनभद्र कांड को लेकर सपा व कांग्रेस नेताओं को घड़ियाली आंसू नहीं बहाने चाहिए बल्कि जमीन वापस दिलाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने यूपी सरकार से आदिवासियों की जमीन वापस करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।
सोनभद्र काण्ड के पीड़ित आदिवासियों के मुताबिक पहले कांग्रेस व फिर सपा के भू-माफियाओं ने इनकी जमीन हड़प ली, जिसका विरोध करने पर, इनके कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) August 13, 2019
अब इस घटना को लेकर सपा व कांग्रेस के नेताओं को अपने घड़ियाली आँसू बहाने की बजाय इन्हें वहाँ पीड़ित आदिवासियों को, उनकी जमीन वापिस दिलाने हेतु आगे आना चाहिये। तो यह सही होगा।
— Mayawati (@Mayawati) August 13, 2019
इसके साथ ही, प्रदेश की भाजपा सरकार को भी इस मामले में सख्त कदम उठाके, वहाँ आदिवासियों को उनकी जमीन वापिस करानी चाहिये। बी.एस.पी. फिर से यह माँग करती है।
— Mayawati (@Mayawati) August 13, 2019
प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे करीब सोनभद्र के उभ्भा गांव पहुंचीं। यहां पर उन्होंने 17 जुलाई को हुए भूमि विवाद में मारे गए लोगों के आश्रितों और घायलों तथा पीड़ितों का हालचाल जाना। उभ्भा गांव जाकर कांग्रेस महासचिव ने उस जगह का मुआयना किया जहां, 17 जुलाई को गोलीबारी हुई थी जिसमें 10 लोगों की मौत और 28 लोग घायल हुए थे।
प्रियंका गांधी ने बताया कि करीब 80-90 निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं महिलाओं पर भी गुंडा एक्ट लगाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अगर कोई कार्रवाई करे तो, जिन पर फर्जी मुकदने लगाए गए हैं, उन्हें वापस लिया जाए क्योंकि ये लोग पहले से ही प्रताड़ित हैं, जिन पर अत्याचार हुआ है।