{"_id":"5c7289f1bdec224bf1020bf6","slug":"mayawati-comments-on-pradhanmantri-kisan-samman-nidhi-yojna","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनतकश किसानों को हर रोज 17 रुपये देना उनका अपमान: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनतकश किसानों को हर रोज 17 रुपये देना उनका अपमान: बसपा सुप्रीमो मायावती
Sun, 24 Feb 2019 05:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 24 Feb 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर से लांच की गई ’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' को मेहनतकश किसानों का अपमान बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि इस योजना के तहत कुछ गरीब किसानों को 500 रुपये हर महीने और करीब 17 रुपये प्रतिदिन देने की व्यवस्था की गई है। यह किसानों की मेहनत का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि यह योजना भी नोटबंदी व जीएसटी की तरह अपरिपक्वता से लागू की गई है जो कि भाजपा सरकारों की छोटी सोच को दिखाता है। चुनाव के समय इस तरह की योजनाओं को लागू करना जनता के साथ एक छलावा है।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने कहा, किसान समाज सबसे पहले अपनी फसल का लाभकारी मूल्य चाहता है, लेकिन भाजपा इस वायदे को पूरा करने में असफल रही है।