{"_id":"3d38fe0be0fbc6ffe83f470796311563","slug":"mayawati-comments-on-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी ने तो बुरे दिनों की शुरुआत कर दी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी ने तो बुरे दिनों की शुरुआत कर दी'
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 22 Jun 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रेल बजट संसद में पेश होने से पहले रेल किराये में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत वृद्धि के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन
उन्होंने इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में कहा है किकेन्द्र सरकार ने रेल किराये में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कर देश की जनता से धोखाधड़ी की है। सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही इनके वादों की पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन
पढ़ें- बजट भाषण के बाद अखिलेश का मोदी पर वार
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि इससे साफ है कि इस सरकार ने देश के गरीब व आमजन के लिये अच्छे नहीं बल्कि एक प्रकार से बुरे दिनों की शुरुआत कर दी है।
मायावती ने कहा कि इस फैसले से यात्रा तो महंगी होगी ही देश में खाने-पीने की आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा होगा। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब व आम जनता पर पड़ेगा।
बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आम जनता की मुसीबतों को बढ़ाने के मामले में कांग्रेस व भाजपा दोनों ही पार्टियों की नीति व नीयत एक जैसी है। उन्होंने किराया व माल भाड़ा तत्काल वापस लेने की मांग की है।