{"_id":"5d81cc638ebc3e93bb4c5e2a","slug":"mayawati-comments-on-on-kiling-of-a-man-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जिंदा जला देने पर मायावती ने कहा- यह अति क्रूर, दोषियों को मिले सख्त सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को जिंदा जला देने पर मायावती ने कहा- यह अति क्रूर, दोषियों को मिले सख्त सजा
Wed, 18 Sep 2019 11:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 18 Sep 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले में दलित युवक को जिंदा जला देने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करते हुए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिंदा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निंदनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरंत सख्त सजा दिलाए, ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बीएसपी की यह मांग है।'
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर जाति के नाम पर एक दलित युवक को जिन्दा जला देना, यह अति-क्रूर व अति निन्दनीय है। सरकार इसके दोषियों को तुरन्त सख्त सजा दिलाये ताकि प्रदेश में आगे ऐसी कोई पुनरावृति ना हो सके, बी.एस.पी. की यह माँग है।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) September 18, 2019
गौरतलब है कि हरदोई के कोतवाली शहर क्षेत्र के भदैंचा गांव में एक युवक को दबंगों ने चारपाई से बांधकर जिंदा जला दिया था। जिससे इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। बेटे को जिंदा जलाने की खबर सुनकर मां ने भी दम तोड़ दिया था।