फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati comments on MP CM washing legs of ST man in Bhopal.

पेशाबकांड: मायावती का सीएम शिवराज पर हमला, कहा- कैमरे के सामने युवक का पैर धोना नाटकबाजी

Thu, 06 Jul 2023 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Jul 2023 03:19 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मध्य प्रदेश के पेशाबकांड के पीड़ित युवक के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पैर धोने को नाटकबाजी करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह कदम चुनावी स्वार्थ से प्रेरित है।

विज्ञापन
Mayawati comments on MP CM washing legs of ST man in Bhopal.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पेशाबकांड के पीड़ित आदिवासी युवक को अपने आवास पर बुलाकर उसके पैर धुले और घटना पर दुख व्यक्त किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने एमपी के मुख्यमंत्री के इस पूरे कृत्य को नाटकबाजी और चुनावी स्वार्थ से प्रेरित करार दिया है।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट कर कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सीधी जिले के पेशाबकांड के पीड़ित आदिवासी युवक को लगभग 600 किलोमीटर दूर भोपाल बुलाकर सीएम हाउस में कैमरा के सामने उसके पैर धोना सरकारी पश्चाताप कम नाटकबाजी व चुनावी स्वार्थ की राजनीति ज्यादा लगती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा नुमाइशी कार्य उचित है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में विधानसभा का चुनाव निकट है इसलिए सरकार की ऐसी बेचैनी स्वाभाविक है किंतु पूरे राज्य में खासकर एससी, एसटी, अति पिछड़े व मुस्लिम समाज के साथ ही सर्वसमाज के लोगों का महंगाई व बेरोजगारी आदि से इनका जीवन जितना त्रस्त हुआ है उसका हिसाब वो लोग जरूर मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
 

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में नशे में धुत भाजपा कार्यकर्ता व पूर्व विधायक के प्रतिनिधि प्रवेश शुक्ला ने एक आदिवासी युवक पर पेशाब कर दी थी जिस पर सरकार ने बुलडोजर से उसका घर गिरा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed