हाथरस दुष्कर्म कांड पर मायावती का बयान: प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्यान दे योगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस में एक लड़की की बुरी तरह पिटाई और फिर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को अत्यधिक शर्मनाक व निंदनीय करार देते हुए सरकार से इस ओर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे। यह बसपा की मांग है।
यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियाँ भी अब यहाँ प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह माँग।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2020