{"_id":"5f70465779fe08328f48b0c5","slug":"mayawati-comments-on-hathras-sexual-harassment-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस दुष्कर्म कांड पर मायावती का बयान: प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्यान दे योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस दुष्कर्म कांड पर मायावती का बयान: प्रदेश में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्यान दे योगी सरकार
Sun, 27 Sep 2020 01:39 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 27 Sep 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हाथरस में एक लड़की की बुरी तरह पिटाई और फिर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने को अत्यधिक शर्मनाक व निंदनीय करार देते हुए सरकार से इस ओर ध्यान देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्य समाज की बहन-बेटियां भी अब सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे। यह बसपा की मांग है।
विज्ञापन
यूपी के जिला हाथरस में एक दलित लड़की को पहले बुरी तरह से पीटा गया, फिर उसके साथ गैंगरेप किया गया, जो अति-शर्मनाक व अति-निन्दनीय जबकि अन्य समाज की बहन-बेटियाँ भी अब यहाँ प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं। सरकार इस ओर जरूर ध्यान दे, बी.एस.पी. की यह माँग।
विज्ञापन विज्ञापन— Mayawati (@Mayawati) September 27, 2020