{"_id":"5b61b7964f1c1b75568b4bb3","slug":"mayawati-comment-on-increasing-price-of-lpg-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू सिलेंडर के बढ़े दामों पर बसपा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- फैसला जनविरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू सिलेंडर के बढ़े दामों पर बसपा ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- फैसला जनविरोधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 01 Aug 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने घरेलू व कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाए जाने के फैसले को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि पहले ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार वृद्घि हो रही है। ऐसे में सिलेंडरों की कीमतें बढ़ने से आमजनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ पड़ेगा। इससे बड़े-बड़े उद्योगपतियों का ही फायदा होगा जबकि आमजनता को नुकसान होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि घरेलू श्रेणी के 14.2 किग्रा भार के सिलेंडर की कीमत में 35 रुपया और व्यवसायिक श्रेणी के सिलेंडर की दर में 43 रुपया की बढ़ोत्तरी की गई है। जो कि बुधवार एक अगस्त से लागू हो गई है।
विज्ञापन
वहीं, मायावती ने भाजपा की महिला विधायक मनीषा अनुरागी के मंदिर प्रवेश पर उसे फिर गंगाजल से धुलवाने की घटना को इंसानियत विरोधी करार दिया है और आरोप लगाया कि भाजपा की सरकारों में न सिर्फ जातिवादी सोच बल्कि दलितों व पिछड़ों में जन्में उनके महापुरुषों के प्रति असम्मान व उनकी प्रतिमाओं को खंडित करने की घटनाएं बढ़ी हैं।
विज्ञापन
वहीं, उन्होंने असम के 40 लाख लोगों की नागरिकता समाप्ति के मामले में होईकोर्ट के फैसले को सरकारी निरंकुशता पर रोक लगाने वाला करार दिया है।