{"_id":"5a9114b64f1c1b4f588ba7a4","slug":"mayawati-comment-against-privatization-of-coal-block","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी सरकार कर रही निजीकरण के जरिए आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी सरकार कर रही निजीकरण के जरिए आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार: बसपा सुप्रीमो मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
कोयला खदानों को निजी कंपनियों को देने के केंद्र सरकार के फैसले का बसपा सुप्रीमो मायावती ने विरोध किया है। शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि मोदी सरकार की यह नीति धन्नासेठों के तुष्टीकरण की एक और नीति है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी मुठ्ठी भर पूंजीपतियों के हितों के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं, लेकिन सवा सौ करोड़ गरीबों, मजदूरों, किसानों और युवाओं से किये 'अच्छे दिन' के वादे को पूरा नहीं कर रहे।
विज्ञापन
हाल ही में हुए पीएनबी घोटाले की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि प्राइवेट कंपनियां देश को लूटने में लगी हुई हैं, और बीजेपी सरकार अपने आंख, कान बंद किए हैं।
विज्ञापन
इस निजीकरण के जरिए बीजेपी सरकार एक एजेंडे के तहत दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों को रोजगार में मिली आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। इसके साथ ही साथ देश का भी नुकसान हो रहा है।
कांग्रेस और बीजेपी को एक जैसा बताते हुए कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि दोनों ही पार्टियां देश की सम्पत्ति को लूटने और लुटाने के मामले में एक जैसी हैं।