फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati cancels agitation which was held in Lucknow.

मायावती अचानक लखनऊ लौटीं, 25 का आंदोलन स्थगित

Sun, 24 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 24 Jul 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
mayawati cancels agitation which was held in Lucknow.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

दयाशंकर मामले में आक्रामक से बचाव की मुद्रा में आने को मजबूर हुई बसपा ने नए सिरे से अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार शाम अचानक दिल्ली से लखनऊ लौट आईं।

विज्ञापन


उन्होंने 25 जुलाई को मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन को स्थगित करते हुए रविवार को बसपा के मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटरों की बैठक बुलाई है। इसमें वे नई रणनीति का एलान कर सकती हैं।
विज्ञापन


बताते चलें, मायावती के खिलाफ दयाशंकर सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद लोगों की सहानुभूति बसपा के पक्ष में दिखने लगी थी, मगर गुरुवार को बसपा के धरना-प्रदर्शन में अमर्यादित पोस्टर लहराने और आपत्तिजनक नारेबाजी के बाद माहौल बदलता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न सिर्फ इस मामले में बसपा अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई बल्कि बसपा के साथ सहानुभूति जताने वाले तमाम लोगों की सहानुभूति दयाशंकर के परिवार के पक्ष में देखी जाने लगी। भाजपा भी रक्षात्मक से आक्रामक मुद्रा में आ गई।

अपनी रणनीति बदलने को मजबूर हुई बसपा

mayawati cancels agitation which was held in Lucknow.

भाजपा ‘बेटी के सम्मान में-भाजपा मैदान में’ का नारा देकर सभी जिलों में धरने पर उतर आई। तेजी से बदले इस घटनाक्रम के बीच बसपा महासचिव सिद्दीकी ने शुक्रवार को 25 जुलाई के मंडल स्तरीय धरना-प्रदर्शन के कार्यक्रम को जारी रखने का एलान किया था, मगर शनिवार को अचानक मायावती लखनऊ लौट आईं।

हाल के वर्षों में ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा कि मायावती संसद के सत्र के बीच में कभी इस तरह दिल्ली से लखनऊ लौटी हों। इसलिए अंदाजा लगाना कठिन नहीं है कि बदले घटनाक्रम में बसपा अपनी रणनीति बदलने को मजबूर हो गई है।

बसपा के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने दयाशंकर की गिरफ्तारी के लिए दो-तीन दिन का और मौका मांगा था। इसके मद्देनजर 25 जुलाई का धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। दूसरा, मायावती लखनऊ आने के बाद से ही पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के साथ तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम पर देर रात तक चर्चा की।

रविवार दोपहर बाद बसपा प्रदेश मुख्यालय पर सूबे के सभी मुख्य जोनल कोऑर्डिनेटरों की बैठक बुलाई गई है। इसमें वे आंदोलन की नई रणनीति का एलान कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed