{"_id":"5d5af6c08ebc3e89e953bc4a","slug":"mayawati-blaze-over-poor-law-and-order-in-state-declared-it-jungle-rule","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़की मायावती, बोलीं प्रदेश में जंगलराज चल रहा है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर भड़की मायावती, बोलीं प्रदेश में जंगलराज चल रहा है
Tue, 20 Aug 2019 12:51 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : ANI
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट में कहा कि प्रदेश में कानून का नहीं, बल्कि गुंडों, बदमाशों, माफिया का जंगलराज चल रहा है। प्रदेश में हर तरह के अपराध चरम पर है। हत्याओं की बाढ़ सी आ गई है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने इसे बेहद दु:खद व अति दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
विज्ञापन
यूपी की भाजपा सरकार में कानून का नहीं बल्कि यहाँ गुण्डों, बदमाशों, माफियाओं आदि का जंगलराज चल रहा है, जिस कारण अब पूरे प्रदेश में हर प्रकार के अपराध चरम पर हैं तथा हत्याओं की तो बाढ़ सी आ गयी लगती है। हर कोई असुरक्षित महसूस कर रहा है, जो अति-दुःखद व अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।
— Mayawati (@Mayawati) August 19, 2019विज्ञापन
Trending Videos
आरएसएस पर भी किया हमला
वहीं, मायावती ने आरएसएस पर भी हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडिल पर लिखा कि आरएसएस का एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इसपर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है। संघ अपनी आरक्षण-विरोधी मानसिकता त्याग दे तो बेहतर है।
आरएसएस का एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण के सम्बंध में यह कहना कि इसपर खुले दिल से बहस होनी चाहिए, संदेह की घातक स्थिति पैदा करता है जिसकी कोई जरूरत नहीं है। आरक्षण मानवतावादी संवैधानिक व्यवस्था है जिससे छेड़छाड़ अनुचित व अन्याय है। संघ अपनी आरक्षण-विरोधी मानसिकता त्याग दे तो बेहतर है।
— Mayawati (@Mayawati) August 19, 2019