फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati blames samajwadi goverment

'ब्लॉक प्रमुख चुनावों में सपा ने खूब की गुंडई, अपहरण भी कराए'

Wed, 10 Feb 2016 04:06 PM IST
Updated Wed, 10 Feb 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
mayawati blames samajwadi goverment

बसपा प्रमुख मायावती ने यूपी में सत्तारूढ़ सपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मायावती ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में ये आरोप लगाए।

विज्ञापन


मायावती ने इस बैठक में कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान आदि चुनावों की तरह ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के लोगों ने जमकर गुंडई की है। मायावती ने कहा कि सपा के गुंडों, बदमाशों और उच्च पदों पर बैठे लोगों ने इन चुनावों ने खुद दबंगई, फायरिंग और अपहरण करवाए।
विज्ञापन


सपा के गुंडों ने लोगों को कुछ जगह नामांकन तक करने के लिए रोका। सपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए पूरी तरह से इस चुनाव को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने आगे बोलते हुए कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हुई इस धांधली के संबंध में दो-चार घटनाओं को छोड़कर कही रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। यूपी में प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मशीनरी भी सपा के आगे नतमस्तक होने पर मजबूर हैं।

सपा सरकार ने सत्ता का गलत उपयोग किया

mayawati blames samajwadi goverment

बसपा की इस बैठक में पार्टी के जिम्मेदार लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की दयनीय कानून-व्यवस्‍था, विकास की परेशानियों को भी बताया।

मायावती ने बताया कि जिला पंचायत के सदस्यों के लिए पहले हुए चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने सीधे तौर पर भाग लिया और इन चुनावों में बसपा को जनता ने यूपी की नंबर एक पार्टी बनाकर उभारा।

मगर स्‍थानीय निकाय के तहत अप्रत्यक्ष चुनाव में आम जनता की सीधे भागीदारी नहीं था। सपा की सत्ता ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया।

सप के 36 एमएलसी भी अपराधिक और पारिवारिक ‌हैं

mayawati blames samajwadi goverment

मायावती ने कहा कि यूपी की जनता पहले ही सपा सरकार की जातिगत नीति, कानून-व्यवस्‍था और जंगलराज से दुखी और परेशान है। अब स्‍थानीय निकायों के चुनाव में इस तरह की धांधली के बाद उनका दुख और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

सपा पर आरोप लगाते हुए बसपा सुप्रीमों ने कहा कि अगले महीने स्‍थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, उसके लिए सपा के घोषित प्रत्याशियों से भी सपा ने जातिवादी, अपराधिक और पारिवारिक पार्टी होने की छवि को बल मिलता है। इस तरह से सपा सरकार प्रदेश की क्या दुर्दशा करेगी इसका अंदाजा भी लगाया जा सकता है।

बसपा की इस बैठक में बताया गया कि 15 मार्च को बसपा के संस्‍थापक मान्यवर कांशीराम के जन्मदिन को बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा। इस मौके पर पूरे प्रदेश से बसपा कार्यकर्ता लखनऊ में इकट्ठे होकर उन्हे श्रद्घांजलि देंगे। मायावती ने इस बैठक में चुनावी तैयारियों को लेकर समीक्षा भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed