फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati attacks on narendra modi

मोदी पर खुलकर हमलावर हुईं मायावती, किए तीखे हमले

Thu, 02 Jul 2015 09:27 PM IST
Updated Thu, 02 Jul 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
mayawati attacks on narendra modi

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा है कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है। भाजपा के समर्थ व संपन्न लोग भी रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की प्रधानमंत्री की अपील मानने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन


भाजपा की गलत नीतियों व हवा-हवाई कार्यक्रमों से देश के लोगों का भला होने वाला नहीं है। उन्होंने सरकार की असलियत को उजागर करते हुए जनता को जागृत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मायावती ने बृहस्पतिवार को बसपा कार्यालय में पश्चिमी बंगाल और गुजरात के पार्टी पदाधिकारियों व प्रमुख नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रसोई गैस सब्सिडी छोड़ने की अपील पर स्वयं भाजपा के सामर्थ्यवान व संपन्न लोग ध्यान देने को तैयार नहीं लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बड़े-बड़े उद्योगपतियों की सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर नहीं लेने की खबरें जरूर छपी है। पहली नजर में ही यह अपराध जान पड़ता है कि बड़े-बड़े धन्नासेठ सब्सिडी वाली रसोई गैस अब तक क्यों लेतेे चले आ रहे थे ?

क्या वे मोदी की सरकार बनने और उनकी अपील का इंतजार कर थे। उन्होंने कहा कि रियायती एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति को बैंक खाते से जोड़कर उसकी उपलब्धता को  सीमित कर दिया गया है। इससे शहरों में रहने वाले निम्न व मध्यम आय वाले परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

24 घंटे बिजली के बिना डिजिटल पहल बेअसर

mayawati attacks on narendra modi

मायावती ने एक जुलाई को शुरू किए गए ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान को पहली नजर में बेअसर बताया। कहा कि बिजली की उपलब्धता न होने के कारण लोग इस कार्यक्रम को भी देख ही नहीं पाएष इस अभियान से पहले नरेन्द्र मोदी सरकार को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का अपना चुनावी वादा पूरा करना चाहिए।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि दोनों राज्यों में पार्टी संगठन, राजनीतिक गतिविधियों और सर्वसमाज में जनाधार बढ़ाने के कामों की समीक्षा की।

उन्हें इन राज्यों की सरकारों के कार्यकलापों, खासकर वहां रहने वाले गरीबों, मजदूरों, किसानों, दलितों, पिछड़ों व धार्मिक अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के खिलाफ  होने वाले जुल्म-ज्यादतियों की विस्तृत रिपोर्ट दी गई। बसपा अध्यक्ष ने इन सरकारों के खिलाफ पार्टी की मुहिम जारी रखने का निर्देश दिया।

गुजरात के दलित, आदिवासी बहुत पिछड़े

mayawati attacks on narendra modi

बीएसपी की गुजरात यूनिट के ओहदेदारों ने बताया कि उनके राज्य में दलितों व आदिवासियों के इलाके बहुत ज्यादा पिछड़े हुए हैं। इनके साथ ही मुस्लिम समाज के लोगों के प्रति भी गुजरात की भाजपा सरकार का रवैया लगातार उपेक्षित, तिरस्कार और भेदभाव वाला है। भाजपा सरकार उद्योगपतियों व धन्नासेठों का हित साधने में लगी है।

पश्चिमी बंगाल के पार्टी प्रभारियों ने कहा कि वहां सरकार जरूर बदली है, लेकिन गरीब व आम लोगों जीवन में बुनियादी सुधार नहीं आया  राजनीतिक टकराव की घटनाओं में भी वृद्धि चिंता का एक बड़ा कारण है। बीएसपी प्रमुख ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी को कैडर के आधार पर तैयार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed