भाजपा-कांग्रेस समान रुप से दलित विरोधीः मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बसपा सुप्रीमो मायावती बीजेपी पर हमलावर हुई हैं। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मसले पर भाजपा कांग्रेस समान रुप से दलित विरोधी हैं।
भले ही यह दोनों पार्टियों एक-दूसरे के अपोजिट खड़ी दिखती हों लेकिन आरक्षण के मसले पर इनके सुर एक हैं। यह दोनों ही पार्टियां कभी नहीं चाहेंगी कि आरक्षण लागू हो।
उन्होंने इस मसले पर आरएसएस को भी कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि आरएसएस ही व्यवस्था ऊंची जातियों के उत्थान वाली है। उन्होंने कहा कि दलितों को अधिकांश सरकारें अपमानित कर रही हैं। किसी पार्टी ने सच्चे मन से इनके हित के लिए काम नहीं किया।
सीबीआई जांच के मामले में मायावती ने कहा कि सीबीआई ने मुझे कल बात करने के लिए फोन किया था। वह एनआरएचएम मामले में जांच करना चाहते हैं।
इस मामले को मीडिया ने जानबूझ कर लीक किया। वह इस मसले को सनसनीखेज बनाना चाहते थे।
एनएचआरएम मामले की जांच के मामले पर मायावती ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। मायावती ने कहा कि बीजेपी सीबीआई का इस्तेमाल अपने राजनीतिक लाभ के लिए करना चाहती है।