फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati asked reply on unemployement from modi government.

मोदी राज में बेरोजगारी चरम पर लेकिन अमीरों की संख्या बढ़ी, जवाब दें: बसपा सुप्रीमो मायावती

Sat, 23 Mar 2019 01:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 23 Mar 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
mayawati asked reply on unemployement from modi government.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरकर उनसे जवाब मांगा है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि पिछले 45 वर्षों में बेरोजगारों की दर इस समय सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैसे तो पूर्व की सरकारें भी गरीबी उन्मूलन व सामाजिक न्याय के मुद्दों पर फेल रही हैं, लेकिन मोदी सरकार में अमीरों की संख्या तेजी से बढ़ी है और गरीबी व बेरोजगारी भयावह स्तर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


उन्होंने इस मुद्दे पर मोदी सरकार से जवाब मांगा है।
 

पाक पीएम को बधाई की गुप्त चिट्ठी देने पर उठाए सवाल

मायावती ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा नेता एक तरफ तो वोट के लिए पाकिस्तान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ पीएम मोदी पाक पीएम को बधाई की गुप्त चिट्ठी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की जनता को सावधान रहना चाहिए।




मायावती ने लोकायुक्त की नियुक्ति पर कहा कि जिन्होंने गुजरात में पांच साल लोकायुक्त की नियुक्ति नहीं होने दी उन्हें सुप्रीम कोर्ट के दबाव में आखिर मजबूर होना पड़ा। जस्टिस पिनाकी घोष को देश का प्रथम लोकपाल नियुक्त होने पर बधाई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed