फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati appeals government to rebuild saint ravidas temple

मायावती ने की सरकार से अपील : सरकारी खर्च पर संत रविदास मंदिर का फिर से कराएं निर्माण

Fri, 23 Aug 2019 05:38 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 23 Aug 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
mayawati appeals government to rebuild saint ravidas temple
मायावती - फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो ने सरकार से अपील की है कि वे सरकारी खर्च पर दिल्ली क तुगलकाबाद में गिराए गए मंदिर का फिर से निर्माण कराएं। मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि महान संत रविदास जी के अपार अनुयाइयों से अपील है कि वे दिल्ली के तुगलकाबाद में गिराए गए इनके प्राचीन मन्दिर के पुनः निर्माण हेतु आक्रोशित होकर कानून को अपने हाथ में न लें। संत रविदास जी के अनुयाइयों को कानूनी व तथागत गौतम बुद्ध के मार्ग से ही चलकर अपने हितों को साधना है।
विज्ञापन


केंद्र व दिल्ली सरकार से की मांग
केन्द्र व दिल्ली सरकार से पुनः मांग है कि वे दोनों सरकारी खर्चे से संबंधित मन्दिर का पुनः निर्माण शीघ्र कराने के लिए बीच का कोई रास्ता अवश्य निकालें ताकि समुचित न्याय हो सके। स्मरण रहे कि यूपी में बीएसपी की सरकार ने संत रविदास जी के सम्मान में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन

 

लंदन में बाबासाहेब का म्यूजियम स्थापित करने की मांग की 

केन्द्र सरकार से पुरजोर मांग है कि लंदन में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के पूर्व में रहे उनके निवास को उनके अनुयाइयों की भावना के अनुरूप सुरक्षित व संरक्षित रखने व उसे उनको समर्पित म्यूजियम स्थापित रखने की पूरी व पक्की व्यवस्था सुनिश्चित करे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed